शिवपुरी जिले में देखिए किस तहसील में हुई कितनी बारिश


शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 1251.44 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 821.91 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 1028.50 मि.मी., बैराड़ में 1232 मि.मी., पोहरी में 1280 मि.मी., नरवर में 1725 मि.मी., करैरा में 1351 मि.मी., पिछोर में 985 मि.मी., कोलारस में 1110 मि.मी., बदरवास में 1480.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 1071 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
समाचार क्रमांक 163/2025 ---00---

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.