कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह को दी बधाई


योगेंद्र जैन ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर के निवासी और दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह को सम्मानित किया। रोहित सिंह को नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप 2025 के लिए चयनित किया गया है। हाल ही में भोपाल में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025 में रोहित सिंह ने अपनी अंडर-21 पुरुष वर्ग (-62 कि.ग्रा.) में शानदार प्रदर्शन किया और एक स्वर्ण पदक जीतकर ग्वालियर तथा मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस अवसर पर कहा, रोहित सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। यह न केवल ग्वालियर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देता हूँ। दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह ने कहा, यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप में भी अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करूँ। मैं अपने कोच, परिवार और शुभचिंतकों का आभारी हूँ जिन्होंने हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.