सीसीटीएनएस में शिवपुरी आया पांचवे स्थान पर*

अतुल जैन शिवपुरी-लगभग एक माह पूर्व जो शिवपुरी जिला सीसीटीएनएस के मामले में प्रदेश भर में 47वें स्थान पर था। पुलिस कप्तान राजेश कुमार हिंगणकर के जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह आंकड़ा 47वें से खिसक कर 5वें स्थान पर आ गया है। सीसीटीएनएस में पहले स्थान पर राजगढ़ जिला है,तो दूसरे स्थान पर मंदसौर,तीसरे स्थान  पर नीमच और चौथे स्थान पर सतना जिला है। जबकि पांचवे स्थान पर शिवपुरी जिले का नाम दर्ज है। यहां बतादें कि पुलिस कप्तान राजेश कुमार हिंगणकर अब से पहले सतना जिले में पदस्थ थे और उनके कार्यकाल में सतना जिला सीसीटीएनएस में पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज कराऐं हुआ था। सतना से स्थानांतरण होकर शिवपुरी आए राजेश कुमार हिंगणकर ने यहां पर भी सीसीटीएनएस में अच्छा काम करते हुए जिले को 47वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आए है। जबकि सतना जिला अब पहले स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों शिवपुरी जिला सीसीटीएनएस में पहले स्थान पर दिखाई दे तो आश्चर्य न होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.