अतुल जैन पिछोर। पिछोर में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा में विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित कांग्रेस से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू सहित सत्ताधारी दल की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने कार्यक्रम से दूरियां बनाएं। निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व सांसद सिंधिया एवं के पी सिंह कक्काजू के कार्यक्रम में शामिल ना होने कीअटकलें लगाई जा रही थी लेकिन सत्ताधारी दल दो मंत्रियों के शामिल ना होना भी लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2208 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करने आज छत्रसाल स्टेडियम पिछोर पहुंचे, लेकिन सीएम की सभा में उमड़ी भारी भीड़ को पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। हजारों की संख्या में उमड़े भीड़ के लिए कार्यक्रम स्थल न के बराबर साबित हुआ।
शिवराज सिंह चौहान की सभा में प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुल गई CM की सभा में शामिल होने आई जनता के लिए बैठने का स्थान नहीं मिला। बेकाबू भीड़ टेंट के पाइपों पर चढ़ गई वही वाहनों की छत एवं पेड़ों पर अपनी जान की सुरक्षा की चिंता किए बगैर लटकी देखी गई। जो लोग सभा में पूर्व से बैठे हुए थे उन्हें भारी भीड़ के कारण हवा तक नहीं मिल पा रही थी और उमस से बेहाल रहे कई लोगों को उल्टी करते हुए देखा गया। कई लोग सभा में आने के बाद अपने आप को कोसते रहे।