योगेन्द्र जैन राजनीतिक हलचल- मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव की तैयारी के लिए सभी दल मैदान में आकर जनता को खुश करने में लगे हुए है । बात करें तो प्रदेश के मुखिया चौथी बार सत्ता का सुख भोगने के लिए जनता के बीच जाकर आशीर्वाद ले रहे है ।
वही कांग्रेस भी जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार में हुए जनता,किसान व युवा वर्ग के शोषण को जनता के बीच जाकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की पोल खोलने जन जागरण यात्रा निकाल रही है और भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जबरन आशीर्वाद यात्रा बता रही है ।
हर विधानसभा में अपने अपने गणित बिठाने में लोग लगे हुए हैं तो पार्टी इस कश्मकश में है कि किसे कहाँ रण में भेजने से विजश्री मिलेगी । ऐसी ही एक खबर आजकल राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है । हम बात कर रहे है शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट की यह सीट तो हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रही है । इस किले में सेंध लगाने के लिए हर चुनाव में प्रयास किये जाते है लेकिन हर बार सफलता के शिखर पर नही पुहंच पाते है । इस बार भाजपा इस किले को सेंध लगाने के लिए पोहरी वाले पंडित जी को मैदान में उतार सकती है । ये पंडित जी कोई और नहीं बल्कि पोहरी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे, जो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के खास समर्थको में से एक है और यही एक बजह है कि उमा समर्थ लोधी वोट बैंक का लाभ पंडित जी को मिल सकता है । इसलिए ये चर्चा सामने आ रही है कि कांग्रेस के किले में सेंध लगाने के लिए पिछोर से भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र विरथरे पर दाँव लगा सकती है । वैसे यहाँ से उमा के खास समर्थक और लोधी समाज के नेता प्रीतम सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रत्याशी को कड़ी सिशक्त दी थी और कल पिछौर कार्यक्रम में प्रीतम सिंह के एक बार फिर प्रत्याशी बनने के अटकलों ने जोर पकड़ लिया ।इस बातों में से पोहरी से पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे का नाम भी सबसे आगे चल रहा है।
अपने राम का तो यही कहना है कि चुनाव है किसी को भी मोहरा बनकर पिछोर के रण में उतारा जा सकता है ।
पोहरी के कमल वाले पंडित जी की पिछोर में चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री के खास समर्थको में से है पंडित जी
0
Wednesday, August 01, 2018
Tags