शिवपुरी से प्रोफेसर चौहान हो सकते है कांग्रेस के उम्मीदवार

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीवाजी विश्वविधायल के प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह चौहान भी उम्मीदवार के रूप में सामने आ सकते है,सूत्रों के अनुसार इन दिनों प्रोफेसर चौहान खोड इलाके के 70 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर अपनी सक्रियता बनाये हुए है वह भी गोपनीय तरीके से ये इलाका उनके परिवार के प्रभाव क्षेत्र वाला माना जाता है राजा खोड के रूप में फेमस राजनीतिविज्ञान के प्रोफेसर चौहान का दिल वैसे भी पढ़ाई लिखाई के साथ राजनीति में ज्यादा रमता है,उनकी पूरी मित्रमण्डली शिवपुरी शहर में ही है इसलिय वे इस इलाके को अपने लिये मुफीद मानकर चल रहे है।

जीवाजी विश्वविधायल के छात्र संघ सचिव रहे प्रो चौहान के रिश्ते राजमाता सिंधिया से लेकर माधवराव सिंधिया तक से बेहद मधुर रहे है स्व सिंधिया के लिए तो वे खुलकर प्रचार किया करते रहे है लेकिन उन्हें मूल रूप से दिग्विजय सिंह का चेला कहा जाता है जेएनयू की पढ़ाई के दौरान वे तारिक अनवर ओर अशोक गहलोत के भी नजदीकी रहे है और पार्टी में उनके ऊपर के नेताओँ से सम्पर्क का फायदा उन्हें टिकट दिलाने में कामगार साबित हो सकता है।इन दिनों जीवाजी विश्वविधायल की वीसी संगीता शुक्ला से उनकी लडाई जगजाहिर है इसलिये भी वह राजनीति में हाथ आजमा सकते है।श्री चौहान सहरियों में अध्ययन के नाम से पिछले कई दिनों से यहाँ सक्रिय भी है उनसे जब इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि "शिवपुरी मेरा घर है और रिटायरमेंट के बाद वह अपने गांव खोड में रहने वाले है आगे क्या होगा किसी को नही पता रहता।

प्रो चौहान के बारे में एक बात तो तय है कि उन्हें काँग्रेस का टिकट आसानी से मिल सकता है और एक पढ़े लिखे आदमी होने के नाते उन्हें शिवपुरी शहर में अच्छा समर्थन भी प्राप्त हो सकता है।शिवपुरी में उनके भाई अरुण प्रताप सिंह नपा के उपाध्यक्ष रह चुके है और दूसरे भाई अनिल सिंह जिला पंचायत के सदस्य। लेकिन इस जिले के सबसे ताकतवर ठाकुर नेता केपी सिंह से उनके रिश्ते बहुत मधुर नही बताये जाते है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.