रीवा। राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर है आज सुबह सर्किट हाउस में उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह के घर पहुंचे और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल किया।इस मौके पर कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह मौजूद रहे।
पुष्पराज सिंह 2008 से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे, अभी हाल ही में उन्हें भाजपा के टिकट से अजय सिंह के सामने चुरहट से विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी थी। 10 साल बाद वे कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। पुष्पराज सिंह महाराजा मार्तंड के बेटे हैं और वर्तमान में सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह के पिता हैं।