भोपाल-प्रदेश में विरोध सरकार के प्रति कम होने का नाम ही नही ले रहा है। कल देर रात मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा मध्य प्रदेश के इटारसी पुहंची,मुख्यमंत्री अपने वाहन में ही सवार थे तभी हंगामा होने लगा और वाहन के सामने कांग्रेसी कार्यकर्तो ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित सेकोड़ो कार्यकर्तो ने झंडे दिखाए,काले झंडे दिखाने के बाद पुलिस द्वारा कार्यकर्तो की पिटाई की गई पिटाई के दौरान दो कार्यकर्तो को गभीर चोट आई है जिन्हें आस के अस्पताल में भर्ती किया गया।
