भोपाल| मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन के प्रयास पर पानी फेरते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है| बसपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है| पहली सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम है, जिसमे मौजूदा 4 विधायको में से 3 को फिर से पार्टी ने टिकट दिया है|
विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में दिमनी विधानसभा से BSP विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम लिस्ट में नही है, इसके अलावा 3 विधायक शीला त्यागी, ऊषा चौधरी, सत्य प्रकाश शंखवार को फिर टिकट मिला है| बसपा के प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर का के मुताबिक 230 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी| यह पहली लिस्ट आज जारी की गई है|
इन्हे मिले टिकट
लाल सिंह केवट- सबलगढ (जिला मुरैना) सत्य प्रकाश -अंबाह( जिला मुरैना ) लाखन सिंह यादव- सेवड़ा (जिला दतिया) संजीव सिंह कुशवाहा -भिंड प्रगति लाल यादव- करैरा ( जिला शिवपुरी) बालकृष्ण महोबिया -अशोकनगर पुष्पेंद्र अहिरवार- चंदला (जिला छतरपुर) रामबाई परिहार -पथरिया (जिला दमोह) बेलन सिंह धुर्वे -जबेरा (जिला दमोह) उषा चौधरी विधायक- रैगांव( जिला सतना) छंगेलाल कोल -अमरपाटन ( जिला सतना) रामलखन सिंह पटेल -रामपुर बाघेलान (जिला सतना) राम गरीब कोल - सिरमौर (जिला रीवा) पंकज सिंह पटेल- सिमरिया ( जिला रीवा) सीमा सिंह -देवतालाब (जिला रीवा) शीला त्यागी विधायक -मनगवां ( जिला रीवा) अशोक पैगाम- चितरंगी (जिला सिंगरौली) अवध प्रताप सिंह -धोहनी( जिला सीधी ) मोहदल सिंह पाव -जैतपुर (जिला शहडोल) शिव प्रसाद कोल- बांधवगढ़ (जिला उमरिया) गोविंद पटेल- बोहरीबंद (जिला कटनी) बबीता गोटिया- सिहोरा (जिला जबलपुर)