Pohari- जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत शिवपुरी जिले की तहसील बैराड़ में आज क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठखेड़ा के मुख्य आतिथ्यि में किसान सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 1140 कृषकों को 3 करोड़ 71 लाख 97 हजार से अधिक की राशि के ऋण माफी प्रमाण-पत्र एवं ताम्रपत्र प्रदाय किए गए। इस मौके पर उपस्थित थे।
विधायक सुरेश राठखेड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत सभी तहसीलों में किसान ऋण माफी सम्मेलन आयोजित हो रहे है। जिसके तहत किसानों को ऋण माफी प्रमाण-पत्र एवं ताम्रपत्र प्रदाय किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निराश्रित पेंशन की राशि 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए कर दी है। जो एक अप्रैल 2019 से मिलना शुरू हो जाएगी, आगे भी इस राशि को बढ़ाकर एक हजार किया जाएगा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
इस मौके पर केशव सिंह तोमर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुकेश सिंह, उपसंचालक कृषि आर.एस.शाक्यवार सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान भाई उपस्थित थे।