सिद्दी विनायक समिति पोहरी द्वारा 21 जोड़ो के हाथ किये पीलेप्रतिवर्ष सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का करते है आयोजन




पोहरी:- पोहरी में आज सिद्धिविनायक सेवा समिति के तत्वाधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 जोड़ो का हिन्दू रीतिरिवाज से परिग्रहण संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सुबह 11 बजे प्राचीन गणेश मंदिर से 21 दूल्हों की एक साथ बड़ी बग्घी में डीजे के साथ निकली गई ओर कार्यक्रम स्थल तक पहुची। आयोजक कमेटी द्वारा वर-वधु पक्ष के साथ आये हुए मेहमानों की भोजन व्यवस्था की गई। सम्मेलन की सभी गतिविधियों को ड्रोन कैमरे से शूट किया गया।

आयोजक कमेटी द्वारा बधु पक्ष के लिए 31 बर्तन,अलमारी,पलंगसेट,दीवार घड़ी,साड़ी 2, सोने का मंगल सूत्र,नाक का कांटा,पायल,विचूड़ी, स्टेण्ड फेन सहित कई उपहार दिए।
कार्यक्रम में महेश शर्मा,गिर्राज गुप्ता,आविद अली,गिर्राज राठी,पप्पू सोनी,रामेश्वर धाकड़,शैलू भदौरिया, अभिषेक शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.