योगेन्द्र जैन पोहरी- लोकसभा निर्वाचन 2019 में कर्मचारियों के दक्षता संबर्धन संबंधी प्रशिक्षण आईटीआई कॉलेज पोहरी में एडीएम मुकेश सिंह के कुशल निर्देशन में प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रतिदिन प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रथम पाली प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रथक-प्रथक दो कक्षों में रखी गई है। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या प्रतिदिन दोनों पालियों में 80 के मान से रखी गई है।
एसडीएम सिंह ने प्रशिक्षण कक्षों में जाकर सर्व प्रथम प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों से कहा कि प्रशिक्षण के निर्धारित समय में अपनी शतप्रतिशत उपस्थिति बनाए रखें, अन्यथा लापरवाह कर्मचारियों को किसी भी सूरत में वख्शा नहीं जाएगा। समस्त मास्टर ट्रेनर्स को हिदायत दी गई कि कोई भी कर्मचारी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की कनेक्टिविटी से अनभिज्ञ न रहे।
मतदान प्रारंभ करने से पहले मॉकपोल की जानकारी देते हुए कहा कि मॉकपोल के समय एजेन्टों के समक्ष पारदर्शिता रखी जाए। प्रॉक्सी वोटर, चेलेंज वोट, टेण्डर वोट, एवं मतदाता रजिस्टर 17ए, मतपत्र लेखा 17सी तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी से संबंधित जानकारी का विवरण पूछा गया। कई प्रशिक्षणाथियों से पूछा कि वीवीपैट का संपूर्ण रूप क्या होता है? मतदान केन्द्र पर 100 मीटर की दूरी कहाँ से निर्धारित की जाती है? आदि कई सवाल-जवाव कर्मचारियों के आपसी तालमेल से देकर प्रशिक्षण को अत्यंत रोचक बनाया।
दोनों पालियों में एमटी अंशुल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, योगेन्द्र मोहन श्रीवास्तव तथा अशोक शर्मा द्वारा नियत समय में प्रशिक्षण दिया गया।