योगेन्द्र जैन पोहरी। लोकसभा निर्वाचन के तहत एसडीएम मुकेश सिंह, तहसीलदार लालशाह जगेत एव मुख्य कार्यपालन अधिकर अनिल तिवारी के निर्देशन में लगातार स्वीप एवं ईवीएम प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र में किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य समस्त विभागों द्वारा स्वीप साप्ताहिक कलेण्डर के मुताविक गति दी जारही है।
दंगल के बीच हुआ विविपेट का प्रदर्शन-अनेक मतदान केन्द्रों पर प्रचार-प्रसार के दौरान ग्राम डाबरपुरा में पहलवानों के दंगल के बीच मंच पर दल प्रभारी श्याम बिहारी'सरल', एमटी जीएस गिल तथा अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा ईवीएम-वीवीपैट का सफल प्रदर्शन किया। जिसमें सेकड़ों की संख्या में उपस्थित मतदाताओं द्वारा मतदान का तरीका देखा, सुना व समझा गया।
तहसील न्यायालय परिसर में मतदाताओं ने समझा वोट का महत्व-तहसील कार्यालय बैराड़ पर तहसीलदार रामनिवास धाकड़ की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। जिसमें मतदाताओं को स्वयं तहसीलदार धाकड़ द्वारा सीयू से लेकर वीवीपैट तक की समझ को विकसित किया। वहीं रामगढ़ में नेत्र शिविर की जाँच के दौरान सेकड़ों मतदाताओं को ईवीएम से परिचय कराया गया। बटन दवाकर वोट डालने का अभ्यास किया गया।
मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई-तहसीलदार रामनिवास धाकड़ एवं सीएमओ रमेश सगर के संयुक्त तत्वाधान में महिला-पुरुष एवं जागरूक लोगों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जागरूकता बैनर तथा स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ नारों का उच्चारण करते हुए मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित किया। तथा सीएमओ सगर, भदकारिया, व संजय गुप्ता द्वारा वोट के महत्व को समझाया गया।