पोहरी में आज प्रभारी मंत्री होंगे किसान सम्मेलन में कार्यक्रम में शामिल

शिवपुरी- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी  प्रद्युम्न सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास के दौरान 02 मार्च 2019 को पोहरी एवं पिछोर में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को फसल ऋण माफी प्रमाण-पत्र प्रदाय करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री तोमर 02 मार्च 2019 को प्रातः 11 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे पोहरी पहुंचकर एलएसजेके कॉलेज प्रांगण में जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके उपरांत पिछोर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 04 बजे पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में पहुंचकर जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 05.30 बजे तहसील पिछोर से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.