रहली -बीना बारहा में विराजमान आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद लेकर विहार करते हुए आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ रहली पहुंच गई हैं। वे सिंगपुर, अनंतपुरा व चांदपुर होते हुए गुरुवार की शाम को रहली पहुंचीं। उनके रहली में एक सप्ताह तक रुकने की संभावना है। वीरेंद्र मालथौन ने बताया कि आर्यिका विज्ञानमति माताजी संघ सहित जब विहार पर निकलीं तो रास्ते में एक जगह बारिश हुई तो पूरा आर्यिका संघ ने एक किसान की कुटिया में थोड़ी देर विश्राम भी किया। इसके बाद फिर से विहार हो गया था। इस दौरान आर्यिका संघ को देखकर किसान भी अतिथि सत्कार में जुट गया तो संघ ने पूरे परिवार को आशीर्वाद दिया।
इन पलो क्षणो को पाकर किसान गदगद हो गया और श्रद्धा से झुक गया
वह यही कल्पना करता होगा
विनती सुन ली गुरुवर ने अब तो होगा चमत्कार चमत्कार
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
इन पलो क्षणो को पाकर किसान गदगद हो गया और श्रद्धा से झुक गया
वह यही कल्पना करता होगा
विनती सुन ली गुरुवर ने अब तो होगा चमत्कार चमत्कार
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
