तोमर और मिश्रा आपस में बदल सकते हैं लोकसभा




राजनीतिक-महारानी के नाम की खबरें ग्वालियर लोकसभा से चलते ही भाजपा चिंता में आ गई है । उधर ग्वालियर सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी असमंजस की स्थिति में हैं।  पार्टी का एक धड़ा तो मौजूदा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को ही चुनाव लड़ाना चाहता है  लेकिन अंदरखाने की बात ये है कि नरेंद्र सिंह तोमर खुद भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे कहाँ से चुनाव लड़ेंगे।  उनके सीट बदलने को लेकर चर्चाएं विधानसभा परिणामों के बाद से शुरू हो गई थी।  भोपाल सीट पर भी उनके नाम पर चर्चा हुई थी। वहीं मुरैना सांसद अनूप मिश्रा के भी सीट बदलने को लेकर चर्चाएं हैं। मुरैना में काम नहीं करने के आरोप उनपर लगते रहे हैं , यहाँ तक कि  मुरैना में सांसद लापता के पोस्टर भी चिपक गए थे  जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।  भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पार्टी अनूप मिश्रा को ग्वालियर और नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना भेज सकती है।  क्योंकि तोमर पिछली बार इस सीट से जीत चुके हैं और अनूप मिश्रा को गृह जिला होने और अटल जी का भांजा होने के नाते सिमपैथी वोट का लाभ यहाँ मिल सकता है।  हालाँकि यदि सिंधिया या प्रियदर्शिनी राजे दोनों में से कोई भी ग्वालियर सीट से चुनाव लड़ा तो मुकाबला रोचक  जाएगा और कांग्रेस के पक्ष में फैसला जाने उम्मीद बहुत बढ़ जाएगी।  बहरहाल कौन सी पार्टी किस उम्मीदवार को कहाँ से लड़ाती है ये देखना अभी बाकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.