राजनीतिक हलचल- मध्यप्रदेश की गुना और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के हाई प्रोफाइल नेता चुनाव लड़ते हैं, छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार अपनी जीत दर्ज करते रहे हैं अब उनके बेटे नकुलनाथ लोकसभा लड़ेंगे ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में है । वहीं गुना सीट से कांग्रेस के तेज तर्रार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं, सिंधिया हमेशा से ही भाजपा के निशाने पर रहे हैं इसके लिए भाजपा हर बार ही नए चेहरे को मैदान में उतारती हैं लेकिन सिंधिया के अजेय किले में सेंध लगाने में नाकाम ही रही और इस बार भी भाजपा सिंधिया को पूरी तरह से गुना तक ही सीमित रखना चाहती है ।
पार्टी के सर्वों से कांग्रेस आलाकमान चिंता में है क्योंकि गुना सीट पर सिंधिया की जीत की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है, इसलिए खबर है कि सिंधिया ग्वालियर से चुनाव लड़ सकते हैं । इससे पूर्व भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के गुना से लोकसभा लड़ने के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन समीकरण बदले और महारानी को लेकर ग्वालियर से चर्चा का बाजार गरम हो गया । सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर से अशोक सिंह प्रबल दावेदार हैं और उनकी पैरवी कांग्रेस के बड़े नेता मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अजय सिंह, विवेक तन्खा कर रहे हैं और अब खबर मिल रही है कि बसपा ने सिंधिया के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है और भाजपा भी किसी नए चेहरे को सिंधिया के खिलाफ उतारने की तैयारी में है ताकि सिंधिया अपने घर तक ही सीमित रह सके और उनका प्रभाव अन्य सीट पर न पड़े ।
इस खबर के बाद कांग्रेस आलाकमान चिंता में है और अब सिंधिया के ग्वालियर से चुनाव लड़ने की खबरों से एक बार फिर राजनीतिक बाजार गरम है । फैसला राहुल गाँधी करेंगे कि यदि सिंधिया ग्वालियर से चुनाव लड़ेंगे तो गुना से कांग्रेस प्रत्याशी कौन होगा ।