बसपा के संस्थापक काशीराम की जन्म जयंती बडी धूमधाम से मनाई। लोकसभा प्रत्याशी धाकड़ लोकेन्द्र सिंह राजपूत के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ




शिवपुरी । बहुजन समाज पार्टी गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धाकड़ लोकेंद्र सिंह राजपूत की उपस्थिति में बसपा के संस्थापक कांशीराम की जन्म जयंती आज बहुजन समाज पार्टी के चुनाव कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूतके अलावा पूर्व विधायक जौरा एवं ग्वालियर - चंबल संभाग के जोन प्रभारी मनीराम धाकड़ ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक  कांशीराम की जन्म जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला बहुजन समाज पार्टी जिला शिवपुरी के चुनाव कार्यालय पर बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे 

इस अवसर पर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया बसपा के कार्यकर्ता सुआलाल जाटव लोकसभा प्रभारी गुना, दीपक अहिरवार, जिला अध्यक्ष धनीराम चौधरी, इरशाद राईन पूर्व प्रत्याशी शिवपुरी विधानसभा, राजेन्द्र जाटव जिला महासचिव, रामजीलाल कुशवाह, रामकिशन जाटव, दीवान सिंह वघेल, अर्जुन सिंह राजे के अलावा दो सैकड़ा से अधिक  कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.