पोहरी- देश मे लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशन में लोगो को जागरूक किया जा रहा है। 12 मई को लोकसभा निर्वाचन 2019 स्वीप गतिविधियों के तहत दिए गए निर्देशों के पालन में,पोहरी एस.डी.एम. मुकेश सिंह द्वारा प्रदत्त स्वीप गतिविधि चार्ट के मुताविक ग्रामीण मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपेट एम-3 मशीन से परिचय कराया जा रहा है जिसमें मास्टर ट्रेनर जी.एस.गिल ने मतदान करने की संपूर्ण प्रक्रिया के वारे में मतदाताओं को बताया। तथा प्रत्येक उपस्थित मतदाता ने ईव्हीएम मशीन में नीला बटन दवाकर मतदान को समझा। एक महिला ने तो समझकर दूसरी महिलाओं को बताया कि ईव्हीएम में हरी वत्ती यदि जलती हुई न दिखाई दे तो कंट्रोल यूनिट के प्रभारी से यूनिट का बटन दबाने के लिए कहा जाए। तत्पश्चात नीला बटन दवाएं। बटन दबाते ही लाल वत्ती जल उठेगी, तुरंत वीवीपेट में पर्ची का अवलोकन करें। पर्ची गिरते ही एक लम्बी वीप की आवाज़ के साथ आपका मतदान पूर्ण हो जाता है। इस पैटर्न को कई महिलाओं ने करके देखा। उक्त महिला ने कहा कि यदि महिलाओं को महिला एमटी द्वारा समझाया जाए तो समझने में अधिक सुगमता होगी। क्योंकि बुजुर्गों के समक्ष महिलाएं घूँघट में स्वयं को असहज अनुभव करती हैं।
'सरल' पोहरी ने भी मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि 12 मई 2019 को मतदान के समय वीएलओ द्वारा दी गई पर्ची के साथ वोटरकार्ड अथवा 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज अपने साथ लाना होगा।
'सरल' पोहरी ने भी मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि 12 मई 2019 को मतदान के समय वीएलओ द्वारा दी गई पर्ची के साथ वोटरकार्ड अथवा 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज अपने साथ लाना होगा।
