देश और संस्कृत से प्रेम करो: सुधासागरजीधर्मसभा में कहा : जिंदगी में तृप्ति हासिल करने वाला ही भगवान के दरबार में जाएगा




सिलोर-आदिश्वरगिरी दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मुनि सुधासागरजी महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति जीवन में अधूरा होता है, कोई भी पूरा नहीं होने का दावा नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि देश, संस्कृति को आगे बढ़ाना है तो हमें अपना नजरिया बदलना पड़ेगा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिन्दुस्तान हमारा है। भगवान का निर्वाण-मोक्ष इस देश में हुआ, हर भारतीय भाई है, यह नजरिया रखना होगा। उन्होंने कहा कि यदि मुझे देश निकाला मिले तो मैं देश छोड़ने की बजाए समाधि ले लूंगा। सुधासागरजी ने भोलाराम का उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक उसे पेंशन नहीं मिली, तब तक उसकी आत्मा भटकती रही। उन्होंने कहा कि जो इंसान अपनी जिंदगी में तृप्त होकर दुनिया से जाता है, वही भगवान के दरबार पहुंचता है। जैन एकता मंच के प्रवक्ता अभय जैन ने बताया कि स्थानीय जैन समाज के अलावा बूंदी, कोटा सहित कई राज्यों और जिलों से श्रद्धालु धर्मसभा में शामिल हुए।
44 दिवसीय अखंड विधानपाठ जारी
44 दिवसीय अखंडपाठ विधान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विनीतधाम सिलोर में निरंतर चल रहे हैं।
        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.