शिवपुरी-जिले में ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग ने जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर हैण्डपंप संधारण हेतु शिकायत दर्ज कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस.एल.बाथम ने बताया कि हैण्डपंपों संधारण के संबंध में शिकायतें दर्ज कर उनके निराकरण किए जाने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूमों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492-223269 है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर गठित कंट्रोल पर ड्यूटी लगाई है। जिसमें शिवपुरी में श्री के.पी.मंडेलिया (8770459538), पोहरी में अनिल राठौर (7974926003), पिछोर में के.पी.गुप्ता (मो.9425721089), खनियांधाना में एच.आर.विरवैया (8602590036), कोलारस में के.के.सक्सेना (मो.7869036456), बदरवास में शिवकुमार कटारा (मो.9131724619), करैरा में एस.के.पंचरत्न (मो.9406585928), नरवर में आर.एन.श्रीवास्तव (मो.9893647894) को नियुक्त किया गया है।