शिवपुरी-मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने हेतु जिले में जहां अनेकों गतिविधियां आयोजित की जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा ने एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र शिवपुरी में एकत्रित हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई और कहा कि मतदान के लिए अपने परिजनों को भी जागरूक करें। समस्त मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर चिकित्सकगण आदि उपस्थित थे।
