बिजोलिया-दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र पर विराजमान मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में सोमवार को तपोदय क्षेत्र पर 136 देशों में लाईव भक्तामर पाठ आरती की गई।प्रदीप पटवारी ने बताया कि मुनि श्री ने जिनवाणी टीवी चैनल के माध्यम से देश-विदेश में भक्तामर आरती कर कोरोना वायरस को खत्म करने की कामना की। इस दौरान आरके मार्बल के अशोक पाटनी परिवार ने भी लाईव आरती में भाग लिया।शंका समाधान कार्यक्रम मे समाधान देते हुये मुनि श्री ने कहा इसको बोलते हुये मै स्वयं ऊर्जा से भर गया था और पसीना पसीना हो गया साथ ही उन्होने कहा यह महामारी भारत मे विकराल रूप नहीं लगेगी उन्होने कहा मंदिरो व जिनालयो मे भीड़ न करे जिनका देव दर्शन का नियम है उन्हे दोष नहीं लगेगा घरो से भावना भाये
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
