एसडीएम पोहरी पल्लवी की पहल से शिकायतकर्ताओं को जनसुनवाई में मिलेगी बड़ी राहतअब सादा कागज पर लिखकर दे सकते हैं आवेदन


योगेन्द्र जैन पोहरी। प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पोहरी एसडीएम पल्लवी वैद्य ने शिकायकर्ताओं को एक बड़ी राहत दी है। पोहरी एसडीएम ने एक अनूठी पहल शुरू की है जिसके अंतर्गत अब पोहरी में होने वाली जनसुनवाई में सादा कागज पर हाथ से लिखकर आवेदन दे सकते हैं। अभी तक शिकायतकर्ता कम्प्यूटराइज टाइप कराकर शिकायती आवेदन दिया गया था। इसके अलावा यदि शिकायतकर्ता अशिक्षित है और लिखना नहीं जानते है तो भी आवेदन एसडीएम कार्यालय में मौजूद पटवारी से भी लिखवा सकते है। एसडीएम की यह इस पहल से न केवल शिकायतकर्ताओं के समय की बचत होगी, बल्कि आवेदन टाइप कराने में होने वाले धन की भी बचत होगी। एसडीएम ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। निश्चित तौर पर एसडीएम पल्लवी वैद्य की यह पहल सराहनीय है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.