योगेन्द्र जैन पोहरी। लगभग 11 बजे के लगभग ग्राम सिकंदपुरा दौरानी से ग्रामीण की सूचना पर प्राप्त हुई कि एक तेंदुआ राम सिंह गुर्जर के खेत मे कुएं में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्राधिकारी केपीएस धाकड़ द्वारा मोके पर अपनी टीम के साथ पहुँच कर कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला गया।
इस रेस्क्यू में ग्रामीण एवं वन विभाग की सहायता से रस्सियों को खाट से बांध कर कुएं में नीचे उतारा गया फिर तकरीबन 5 घण्टे की मशक्कत से तेंदुए को कुएं से बाहर निकलते ही जैसे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र केपीएस धाकड सहित वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर सुरेश भार्गव, रामजी सिंह जादौन, नवल किशोर शर्मा चर्च सेक्टर, नाकेदार गिर्राज शर्मा, राहुल अवस्थी, मुकेश जाटव, सारंगी तिवारी, अभिषेक जैन, भानु धाकड़, हरि जाटव, अशोक शर्मा, अन्य स्टाफ मोके पर पहुँचे।

