पोहरी- विदेश सहित देश में भी कोरोना वायरस के चलते लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही इस विषम परिस्थिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए जनता से एक दिन का जमता कर्फ्यू लगाने की अपील की।
इस वायरस से लड़ने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।
प्रधानमंत्री की अपील का असर देश मे देखा गया जो तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जनता कर्फ्यू का असर भारत बंद के साथ पोहरी में पहली बार एसडीएम पल्लवी वैद्य के प्रयास से देखने को मिला।
पोहरी, बैराड़,छर्च,झिरी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बंद का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। एक और जनता ने भी प्रशासन का इस बंद में महत्वपूर्ण योगदान देकर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया क्षेत्र में लगातार एसडीएम पल्लवी वैद्य लोगो को जागरूक कर रही है। साथ ही एसडीएम पल्लवी वैद्य ने लोगों से अपील भी की की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दे। यदि कोई ऐसी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से आती है तो प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं

