शिवपुरी- आज प्रातः मुनि श्री सुब्रतसागर जी महाराज ने स्थानीय श्री पार्श्वनाथ जिनालय छत्री मंदिर पर केश लॉंच किए। उल्लेखनीय है यद्यपि दिगम्बर मुनि प्रत्येक चार माह में अपने केश लॉन्च करते ही हैं, परन्तु *मुनि श्री का यह केश लॉन्च भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के जनता कर्फ्यू के समर्थन में है।* जब भारत के प्रत्येक नागरिक को किसी भी परिस्थिति में घर से बाहर निकलने की मनाही है, तो ऐसे में *मुनि श्री ने उपवास रखकर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है।*
_कल भी मुनि श्री ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आज अपने अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी थी, और कहा था कि वह सभी अपने नित्य नियम अभिषेक, पूजा प्रातः 7:00 बजे तक आवश्यक रूप से कर लें और *प्रातः 7:00 से रात्रि 9:00 तक अपने घरों में ही रहकर णमोकार मंत्र की अधिक से अधिक मालाएं फेरें एवं भक्तामर जी का पाठ करें।

