पोहरी- कोरोना वायरस के चलते पोहरी प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाते हुए । बाहर या विदेश से आने वाले सभी लोगो की जानकारी प्रशासन को देनी होगी।
कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं सावधानियों हेतु प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दे रहा है।
पोहरी एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुश्री पल्लवी वैद्य ने मंदिर,मज्जिद के पुजारी,व्यापारी संगठन, किराना व्यापारी संगठन सहित जागरूक लोगो की मीटिंग भी ली गई। इसी दौरन प्रशासन द्वारा क्षेत्र में प्रवेश क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू कर दी जिसे कोई बाहरी व्यक्ति पोहरी में प्रवेश न कर सके।
पोहरी एसडीएम पल्लवी वैद्य ने आमजन एव व्यापारी,को जागरूक करते हुए अपील की है। सुश्री वैध ने अपील करते हुए आमजन से कहा है कि अगर आपके घर या घर के आसपास कोई भी नजदीकी रिश्तेदार या अन्य कोई भी व्यक्ति विदेश से या बाहर से आता है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दें, जिससे उनकी जाँच कराई जा सके,अन्यथा की स्थिति में आप कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। सुश्री वैद्य ने आमजन से अपील करते हुए यह संदेश दिया है कि 22 मार्च रविवार को घर से बाहर न निकले, घर से अति आवश्यक एवं विशेष परिस्थितियां हो, तभी बाहर निकले,भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं तथा कहीं भीड़भाड़ एकत्रित न करें, मुंह पर फेस मास्क तथा सैनिटाइजर इत्यादि का उपयोग कर संक्रमण से बचे। साथ ही कहा कि कोरोना से डरने की नही बल्कि कोरोना से लड़ने और इससे सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है और यही बचाव है।

