मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज के शंका समाधान कार्यक्रम में केरल से आए आयुर्वेद के चिकित्सक भाग्योदय चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. वेणुगोपाल ने सात चीजों का काड़ा लाेगाें काे बताया।
उन्होंने कहा कि इसे सभी लाेगाें काे पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि - सोंठ, कालीमिर्च, पीपल, खड़ा धनिया, अडूसा की जड़, चिरायता एवं तुलसी पत्र को लेकर बराबर की मात्रा में इसको 2 लीटर पानी में उबालें। इससे जाे काड़ा बने, उसे सभी पिएं। जिससे आप सभी स्वस्थ रह सकें।
मुनिसेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज सुबह 8.30 बजे लाइव टेलीकास्ट के जरिए जाप, भावना योग कराएंगे। सभी अपने घरों पर ये जाप करे। अपने घरों पर धूप अग्नि में जलाएं। मुनिश्री ने कहा कि जनता कर्फ्यू का सभी को पालन करना चाहिए। यह देश हित मे है। तथा जिन लोगो को घर से बाहर जरूरी कार्य से निकलना हैं वो छाता लेकर निकलें।
गौरतलब है कि मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील जनता कर्फ्यू को लेकर वह सजग हैं। उन्होंने तय किया है कि वे 22 मार्च को संत भवन से बाहर नहीं निकलेंगे। संत भवन में ही श्रद्धालुओं के द्वारा चौके लगाने की योजना बनी है। सुबह 7 बजे से पहले जो लोग संत भवन में प्रवेश करेंगे उन्हें रात 9 बजे तक वही रहना होगा। संत भवन में किसी को बीच में जाने या निकलने नहीं दिया जाएगा
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
