मधुबन-पारसनाथ स्थित गेस्ट हाउस में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जैन संस्था के प्रबंधकों के साथ शनिवार को बैठक की। मुख्य रूप से कोरोना वायरस का मुद्दा छाया रहा। डीसी सिन्हा ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु प्रशासन सख्त है। बैठक में उपस्थित संस्था के प्रबंधकों से पारसनाथ आने वाले तीर्थ यात्री को सूचना देकर आने से साफ मना करने का निर्देश देते हुए संस्था आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे। मंदिरों के भीतर श्रद्धालुओं का जमावड़ा न लगने दे। साथ ही साथ स्थानीय लोगों को भी कोरोना वायरस को लेकर जो विभिन्न तरह की भ्रांतियां फैलायी जा रही हैं उस से दूर रहने को कहा गया है। बैठक में उपस्थित पीरटांड़ के चिकित्सा प्रभारी प्रमोद कुमार ने कोरोना को लेकर उपस्थित लोगों के बीच अनुभव साझा किया। वहीं लोगों को कोरोना के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। बैठक के पश्चात डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसओ डुमरी प्रेमलता मुर्मू कचरा डंपिंग के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण करने गए। बाद में संस्था समेत मधुबन स्थित दीपक फाउंडेशन की ओर से संचालित उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या की जानकारी ली साथ ही मेडीसिन का स्टॉक का भी जायजा लिया। जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए रविवार को घरों से निकलने में परहेज करने को कहा गया।
मधुबन-पारसनाथ स्थित गेस्ट हाउस में की बैठक
लोगों को कोरोना के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। बैठक के पश्चात डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसओ डुमरी प्रेमलता मुर्मू कचरा डंपिंग के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण करने गए। बाद में संस्था समेत मधुबन स्थित दीपक फाउंडेशन की ओर से संचालित उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या की जानकारी ली साथ ही मेडीसिन का स्टॉक का भी जायजा लिया। जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए रविवार को घरों से निकलने में परहेज करने को कहा गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
