अब सिंधिया के हाथ में "कमल"????



योगेन्द्र जैन- मध्यप्रदेश में जिस प्रकार से कांग्रेसी सरकार संकट में हैं अब लग रहा है कि कांग्रेस सरकार के खत्मा के बाद फिर मध्यप्रदेश में कमल खिल सकता है।
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया है।
सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों में इस्तीफा सौपा है। जिसमे से पोहरी विधायक सुरेश रांठखेड़ा भी शामिल है।
 सूत्र से जो जानकरी मिल रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज शाम को भाजपा में शामिल हो सकते हैं यदि ऐसा हुआ तो एक बार फिर सिंधिया के हाथ में कमल होगा 
अब देखना होगा कि  शाम 7:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पिता स्व माधवराज सिंधिया की तरह विकास कांग्रेस पार्टी बनाएंगे या फिर अपनी दादी की राह पर चलते हुए भाजपा में शामिल होंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.