खुरई की पावन वसुंधरा पर ,प्रथम बार आगमन होगा मुनि श्री प्रमाणसागर जी ससंघ का


खुरई जिला सागर(मध्य प्रदेश) मैं
 मूकमाटी रचयिता आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी मुनि श्री अनंत सागर जी मुनि श्री धर्म सागर जी मुनि श्री अचल सागर जी  मुनि श्री भाव सागर जी महाराज  प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान है! परम पूज्य मुनि  श्री प्रमाण सागर जी महराज ससंघ का सम्पूर्ण खुरई नगर पलख पावडे बिछा कर भाव भीना अभिनंदन करेगा।  इस अवसर पर धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि सलाह के साथ सहयोग दे युवाओ को  आगे आना चाहिये । मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज  प्रथम बार खुरई* आ रहे है  होली के साथ दीवाली  मनाना है । कमेटी ने बताया कि 10 मार्च को 
शंका समाधान कार्यक्रम श्रुतधाम मै हुआ इसके बाद रात्रि विश्राम  कोहा (10 km)होने के बाद 11 मार्च 2020 प्रातः 7 : 30 बजे 
मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश गुरुकुल के पास होगा वहां पर ऐतिहासिक महामिलन  होगा ! वहां से स्टेशन रोड होते हुए पुरानी गल्ला मंडी में प्रवचन होंगे उसके बाद आहार चर्या   होगी शाम को शंका समाधान कार्यक्रम पुरानी गल्ला मंडी खुरई में  होगा

इस संत  महामिलन में पूरे भारत के विभिन्न नगरों से लोग आ रहे हैं।
संकलन :- पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार कोटा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.