विधायक का इस्तीफा,पोहरी में होगा उपचुनाव


राजनीतिक - सूबे में लंबे समय से चल रही उठापटक के बाद आखिरकार शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया,अब सूबे में भाजपा की सरकार बनना तय है । सिंधिया समर्थक सभी 22 विधायकों के स्तिफे के बाद अब कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होना तय है,इसी कड़ी में शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा । 
आपको बता दें कि यहाँ से कांग्रेस विधायक जो कि सिंधिया समर्थक थे सुरेश धाकड़ ने भी इस्तीफा दिया है अब ऐसे में यहाँ उपचुनाव होगा । फिलहाल उपचुनाव की तारीख तो नहीं पता लेकिन चर्चा इस बात की है कि कौन से दल से कौन उम्मीदवार होगा और किसके सिर ताज होगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.