पोहरी- Nmops के बैनर ताले पोहरी में महात्मा गाँधी की जन्म जयंती मनाई गई।इस अवसर पर सर्व प्रथम गाँधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए गाँधी जी के त्याग और बलिदान को याद किया।भरत सिंह धाकड़ जिला अध्यक्ष Nmops शिवपुरी ने बताया कि गाँधी जयंती को संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया।इस अवसर पर शिवपुरी जिले की nmops टीम ने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किये जाने तथा निजीकरण को बन्द करने हेतु सतत प्रयास करने का संकल्प लिया। सरकार द्वारा इस प्रकार से पेंशन बन्द की है उसे शासकीय कर्मचारी बहुत दुखी है जीवन भर नौकरी करने के बाद आखिरी में सरकार ने उसके हाथ खाली कर दिए
ब्लॉक पोहरी में भरत सिंह धाकड़
जिला अध्यक्ष के साथ महेश स्वर्णकार, बलबीर सिंह तोमर, हेमंत भार्गव, राम गोपाल सोनी,भारत मित्तल, अमित जैमिनी, राम अवतार जाटव, ललित शर्मा आदि पुरानी पेंशन विहीन साथी उपस्थित रहे।
