उदयनगर -आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री विनम्रसागर जी महाराज ससंघ की आहारचर्या उदयनगर में सम्पन्न हुई। मुनि संघ का मंगल विहार मध्यान्ह बेलां मे बावनगजा की और हुआ। रात्रि विश्राम हुआ। मुनि श्री ससंघ 25 nov बुधवार को खरगोन की सीमा मे प्रवेश करेगे।
उदयनगर से विहार करने से पूर्व मुनि श्री का मंगल उदबोधन सरस्वती मंदिर में हुआ। साथ ही यहां सेवाधाम द्वारा संचालित देशी आंवले से निर्मित उत्पात देखे। इसकी प्रंशसा करते हुए उन्होंने कहा की देशी आंवले से निर्मित उत्पात का नियमित उपयोग करे। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। इस अवसर पर संचालक सुरेंद्र सैन्धव ने आंवले से निर्मित सभी उत्पादों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर समाजजन मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी