आरोन -वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर के 2547 वे निर्वाण महोत्सव के अवसर पर भगवान महावीर के जीवन चारित्र,शिक्षाओ और संदेशो को घर घर तक पहुचाने का एक अभिनव अभियान भारतीय जैन मिलन ने आरंभ किया है।
इसके लिए महावीर स्वामी के जीवन चारित्र और संदेशो को दर्शाने वाली एक पुस्तिका महावीर पत्रिका के नाम से प्रकाशित की गई है। इसी क्रम में 13 दिसम्बर को रात्रि 7.30 बजे से 9.30बजे तक एक विशाल वर्चुअल रैली आयोजित की गई है। जिसे भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज सबोधित करेगे।
यह रैली सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होगी। इस रैली में 12 वर्ष से 82 वर्ष तक के एक लाख से अधिक सदस्यों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली के सम्बंध मे जैन मिलन व जैन समाज आरोन को जानकारी देने हेतु व आरोन विराजित अभयसागर जी महाराज के दर्शन हेतु सदस्य गण पहुचे।
इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन राष्ट्रीय अध्यक्ष, जैन समाज गुना अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारीयो ने आरोन में विराजित मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के दर्शन कर उन्हें महावीर पत्रिका भेट की। इस पत्रिका का मुनि श्री ने अवलोकन करके आवश्यक निर्देश दिए एवम भगवान महावीर के सिद्धांतों को घर घर पहुचाने को समय की आवश्यकता को निरूपित करते हुए आयोजन को अपना आशीर्वाद दिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
