रोको टोको अभियान का हुआ समापन,आदिवासी बस्ती में जाकर कोरोना के बचाव के बताया उपाय


 
पोहरी-शासन द्वारा कोरोना से बचाव के उपाय के लिए रोको टोको अभियान का शुभारंभ किया गया था जिसका समापन 3 दिसम्बर को किया गया है
कोरोना वासरस के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्रदेश्य से पोहरी क्षेत्र की आदिवासी वस्ती एव ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा था
पोहरी विधानसभा में कलेक्टर के आदेश एव जिला संयोजक के नेतृत्व में छात्रावास अधीक्षिका प्रीति सूर्येश द्वारा ग्राम पोहरी आदिवासी बस्ती,देहदे,दौरानी  सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में आदिवासी बस्ती में महिला पुरुष एव बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए आदिवासी भाइयो एव बहनो को समझाइस दी जा रही है कि एक दूसरे से दो गज की दूरी पर रहे बाहर से आने पर या घर मे रहने पर भी समय समय पर हाथों को धोने से हम अपना एव अपने परिवार का बचाव कर सकते है हाथों को समय समय पर धोने से अन्य बीमारों का खतरा भी नही रहता है सभी लोग अपने अपने परिवार सहित आसपास के रिस्तेदारो को भी उपाय को बताना चाहिए छात्रावास अधीक्षिका प्रीति सूर्येश ने इसी दौरन लोगो को हाथ किसे धोना चाहिए एव मास्क लगाने का तरीका भी बताया साथ ही सहरिया जनजति की भाषा मे आदिवासी भाइयो एव बहनो को कोरोना के बारे में बताया इस मौके पर जागरूक ग्रामीणों ने शपथ भी ली कि हम समय समय पर हाथ भी धोया करेंगे एव परिवार एव अन्य लोगो को भी जागरूक करेंगे  क्योंकि जब तक लोगों में जागरूकता नहीं आयेगी एवं सभी लोग अपना व्यवहार परिवर्तन नही करेंगें तब तक कोरोना से बचाव संभव नहीं हो पायेगा।
 प्रत्येक ग्राम में बिना मास्क लगाये हुये लोगों को रोककर मास्क लगाने के लिये टोका तथा कोरोना वायरस की गंभीर को देखते हुये मास्क लगाने की अपील की। साथ ही रोको टोको अभियान का समापन भी हुआ इसी दौरन जागरूक महिला भी बड़ी संख्या में मौजूद थी
मड़खेड़ा विद्यायल में भी बच्चों को दिलाई शपथ- रोको टोको अभियान में शासकीय विद्यायल में भी बच्चों को घर घर जाकर शिक्षक कोरोना के बचाव के उपाय बता रहे है शासकीय विद्यालय मड़खेड़ा में भी बच्चों को शिक्षकों ने शपथ दिलाई
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.