झाबुआ-मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया की दिनांक 03.12.2020 को थाना कालीदेवी में पदस्थ् सहायक उपनिरीक्षक हमराह फोर्स के साथ कस्बा भ्रमण हेतु बस स्टेयण्ड के लिए रवाना हुये। जनपद पंचायत के सामने पहुँचे जहाँ एक व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार फालिया लेकर लहरा रहा था, जिससे आने-जाने वाले आम लोग भयभीत हो रहे थे। राहगीर पंचानों के समक्ष उस व्य क्ति के कब्जे् से लोहे का धारदार फालिया जप्त। किया, उसका नाम पता पूछा उसने अपना नाम करण उर्फ करा निवासी ग्राम काकड़वा थाना टाण्डाा जिला धार का होना बताया। आरोपी करण को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर उसके विरूद्ध धारा 25(1) (ब) (ब) आयुध अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यागयालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रे ट प्रथेम श्रेणी श्री हर्ष ठाकुर साहब के न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।
