पशुपालन विभाग के संस्थानों का खुलने एवं बंद होने का समय निर्धारित
0
Friday, December 04, 2020
शिवपुरी- मध्यप्रदेश पशु पालन विभाग द्वारा विभागीय संस्थाओं, पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय, मुख्य ग्राम खण्ड योजना, मुख्य ग्राम कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संपूर्ण वर्ष भर प्रातः 09 बजे से अपराह्न 4 बजे संबंधित संस्थानों का संचालन किया जाएगा। जबकि भोजन अवकाश दोपहर 01 बजे से 01.30 बजे तक रहेगा।
पशुपालन विभाग के उपसंचालक डाॅ.एम.सी.तमोरी ने जिले में कार्यरत समस्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, सहायक पुश चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित समय सारिणी के अनुसार ही पशु चिकित्सा तथा पशु पालन की गतिविधियां यथा पशु उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान तथा योजनाओं का कार्य समन्वय से सम्पन्न करेंगे।
Tags
