घर में घुसकर बुरी नियत से महिला का हाथ पकड़ने वाले आरोपी को भेजा गया जेल


झाबुआ-जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया कि फरियादिया ने थाना रानापुर में इस आशय की रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई कि दिनांक 12.01.2021 मंगलवार को फरियादिया का पति अखधलेश सोलंकी घर से अंतिम सेठ के यहां ड्राईवरी करने गये थे। फरियादिया घर पर बच्चों  के साथ अकेली थी। शाम के करीब 05:30 बजे फरियादिया अपने घर में खाना बना रही थी, तभी फरियादिया के गांव का नटवरसिंह पिता नारायणसिंह चौहान फरियादिया के घर के अंदर आया और बोला कि अखलेश कहां है, तो फरियादिया ने बोला कि वह तो अंतिम सेठ के यहां ड्राईवरी करने गये हैं फिर नटवर ने फरियादिया से पीने के लिये पानी मांगा फिर फरियादिया किचन से पानी लेकर आई तो नटवरसिंह ने फरियादिया को अकेली देखकर बोला कि मैं तुझे पसंद करता हूँ और बुरी नियत से आरोपी ने फरियादिया का हाथ पकड़कर उसे बांहों में भर लिया फिर फरियादिया जोर से चिल्ल ई और रोने लगी तो नटवरसिंह फरियादिया से बोला कि यह बात किसी को मत बताना, नहीं तो मैं तुझे जान से खत्मा कर दूंगा, कह कर धमकी दी। 
आज दिनांक को थाना रानापुर द्वारा आरोपी नटवरसिंह को धारा 354, 452, 506 भा.दं.वि. के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सुश्री प्रतिभा वास्कले जेएमएफसी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उक्तु आरोपी का जेल वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.