वेब सीरीज 'तांडव'के विरोध में पोहरी में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का पुतला दहन


शिवपुरी  वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ हिंदू धर्म की भावनाएं भड़काने के आरोपों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शिवपुरी जिले के पोहरी में
जय स्तंभ चौराहे पर वेब सीरीज तांडव के अभिनेता सैफ अली खान का पुतला दहन किया.विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का पुतला दहन करने के बाद तहसील कार्यालय पोहरी पर पहुंच कर महामहिम राज्यपाल के नाम पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता को ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन के माध्यम से विहिप बजरंग दल सयोंजक देवी सिंह जादौन ने मांग की कि वेब सीरीज तांडव में हिंदू धर्म की देवी देवताओं के खिलाफ अमर्यादित फिल्मांकन किया गया है,जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.हिंदू धर्म के लोगों में आक्रोश पनप रहा है.अतः वेब सीरीज के प्रसारण पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और वेब सीरीज के निर्माता पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया जाए.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.