कोटा-चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य 108 श्री सुनील सागर जी महाराज के आशीर्वाद से सुशिष्य पूज्य मुनि 108 श्री संबुद्ध सागर जी महाराज द्वारा "चाइल्ड पेरेंटिंग सेमिनार"का आयोजन होगा।
जानकारी देते हुए राजकुमार लुहाड़िया ने बताया कि
आज के वर्तमान परिदृश्य में शिक्षक माता-पिता और विद्यार्थी के रिश्तो में परस्पर दूरियां एवं अविश्वास है। इनके रिश्तों को मधुर और जानदार बनाने व इस रिश्ते में आने वाली रुकावटो को खत्म करने और बच्चों को मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने, बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में शिखर पर पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक विधि, प्रतियोगी परीक्षाएं, इंटरव्यू में सफलता, कॉन्फिडेंस,मेमोरी विल पावर बढ़ाने की तकनीकी,बच्चो में फोबिया,टेंशन, डिप्रैशन, एंजायटी ओसीडी को खत्म करने, भविष्य में असफलता का भय वर्तमान की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरल व आसान तरीको को पूज्य गुरुदेव के मुखारबिंद से प्रवचनों के माध्यम से सुनने व समझने का सुनहरा अवसर आया है। इस सेमिनार का मुख्य
विषय Scientifi,Easy to practice,Quick result producing technique. रहेगा। यह सेमिनार 29 अगस्त रविवार,प्रातः 8.30बजे से विशुद्व सभागार तलवंडी जैन मंदिर आयोजित होगा। श्री सकल दिगंबर जैन समाज कोटा, श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर समिति तलवण्डी कोटा, श्री संबुद्ध सागर जी महाराज चातुर्मास समिति कोटा ने सभी से इस सेमिनार में शामिल होने की अपील की है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
