श्योपुर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जायेगा।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद के निर्देशन में श्योपुर जिले की सभी 236 ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत शिविरों का आयोजन जारी है।
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन जारी है, इसी क्रम में 18 जनवरी को श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत ददूनी, बनवाडा, हलगावडा बुजुर्ग, फिलोजपुरा, बासोंद, आमल्दा, ढोढर में शिविर आयोजित किये जायेगे। इसी प्रकार कराहल विकासखण्ड अंतर्गत 18 जनवरी को ग्राम पंचायत ढेगदा में शिविर आयोजित होगा। विजयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत देहरी, मैदावली, दांतेटी, धोरीबावडी, बैनीपुरा, लक्ष्मणपुरा, दिमरछा में भी 18 जनवरी को शिविर लगाये जायेगे। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित होगे, शिविरों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है तथा ग्राम स्तरीय दल में पटवारी, पंचायत सचिव, जीआरएस, आरएईओ, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता आदि मैदानी अमले को शामिल किया गया है।
क्
