भीषण हादसा: वाहनों की टक्कर,दो ट्रेलरों में लगी आग, जिंदा जले ड्राइवर


आज़ रविवार को एक भीषण सड़क हादसे मे ड्राइवर के जिन्दा जलने की खबर सामने आई है 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के नूंह में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यह हादसा रविवार सुबह कुंडली–मानेसर–पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस हादसे में करीब पांच वाहन आपस में टकरा गए जिसके चलते दो ट्रेलरों में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और जाम हटाकर यातायात फिर से शुरू करवाया।
रविवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सबरस और गुड के पास सुबह करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान मौजूद लोगों के अनुसार दो ट्रेलरों के अचानक ब्रेक लगाने के चलते यह हादसा हुआ है। ट्रेलरों के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे तेजी से आ रहे दो ट्रक और एक कंटेनर उनसे आकर टकरा गए। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें मौजूद सामान सड़क पर फैल गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.