ED की बड़ी कार्रवाई : दिवंगत आईएएस अरविंद जोशी की संपत्तियां कुर्क, 5 करोड़ की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त


भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिवंगत आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी की अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति की अस्थायी कुर्की की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है। जांच में सामने आया कि संबंधित संपत्तियां कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गई थीं, जिसके बाद ईडी ने कुर्की की कार्रवाई की।

ईडी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और यदि अन्य चल-अचल संपत्तियों के अवैध होने के साक्ष्य सामने आते हैं तो आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.