छतरपुर | UGC बिल के समर्थन, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने तथा 13 प्रतिशत होल्ड हटाने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा इकाई जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ओबीसी समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। वीर योद्धाओं की हुंकार के साथ रैली और ज्ञापन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिससे प्रशासनिक परिसर गूंज उठा।
जिला अध्यक्ष तीरथ कुशवाहा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करना तथा 13 प्रतिशत होल्ड को हटाना ओबीसी समाज की वर्षों से लंबित मांग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन निर्णायक संघर्ष की राह अपनाने के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ओबीसी समाज के साथ लंबे समय से भेदभाव हो रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुं. रानी रैकवार, जिला अध्यक्ष तीरथ कुशवाहा, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष राजेश यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ पाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद लोधी, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र लोधी, सागर संभाग प्रभारी गया प्रसाद पटेल, संरक्षण पूर्व विधायक चंदला आरडी प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष लखन पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजलक्ष्मी कुशवाहा, गुड्डन खान सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।