शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री राम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल परिवार द्वारा याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटी का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो के माध्यम से नागरिकों को प्रदूषण मुक्त परिवहन अपनाने और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं उपस्थित नागरिकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी, संस्था के सदस्य एवं इलेक्ट्रिक वाहन प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी पर जोर दिया।
श्री राम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल परिवार ने बताया कि याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटी आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज और पर्यावरण अनुकूलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम ने शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।