सड़क सुरक्षा माह का समापन वाहन चालको का किया सम्मान

 
हरदा मे सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर पुलिस ने हेलमेड पहनकर वाहन चला रहे वाहन चालकों को पुष्पमाला पहनाकर एवं गुलाब का फूल देकर सम्मान किया और जिनके पास हेलमेड नही था उन्हें मुफ्त में हेलमेड भेंट किया नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया 

हरदा जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन जागरुकता अभियान चलाया गया इस दौरान स्कूलों,कालेजों तथा नुक्कड़ों पर छात्र-छात्राओं ओर आमजनों तथा वहान चालको को यातायात नियमो की जानकारी दी गई और सड़क दुर्घटनाओं के कारणों से अवगत कराया गया महीनेभर चले इस अभियान के समापन के अवसर पर आज एडिशन SP, SDOP तथा यातायात पुलिस ने यातायात के नियमो का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुष्पमाला पहनाकर ओर गुलाब का फूल देकर सम्मान किया तथा जिन वाहन चालकों ने हेलमेड नही पहना था उन्हें मुफ्त में हेलमेड भेंट किया तथा यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी 

अमित कुमार मिश्रा एडिशनल SP हरदा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.