पोहरी। केंद्र सरकार द्वारा सवर्ण समाज के कथित उत्पीड़न को लेकर लाए गए UGC बिल के विरोध में रविवार 1 फरवरी 2026 को पोहरी पूर्णतः बंद रहेगा। यह निर्णय सवर्ण समाज संगठन पोहरी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आज शनिवार 31 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे पोहरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर सवर्ण समाज के लोग एकत्रित होंगे। यहां से सभी सदस्य सामूहिक रूप से बाजार में जनसंपर्क कर दुकानदार भाइयों से बंद में सहयोग करने का आग्रह करेंगे।
सवर्ण समाज संगठन ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि इस संदेश को अधिक से अधिक सवर्ण समाज के व्हाट्सएप ग्रुपों व संपर्क माध्यमों में साझा कर सभी को बंद की जानकारी दें।