एलाउंस मेंट शुरू : 1 फरवरी को माधव चौक पर एकत्रित होकर बंद को सफल बनाने की अपील



शिवपुरी। एलाउंस मेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आंदोलनकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने-अपने स्तर पर बंद के प्रचार-प्रसार को जारी रखें और 1 फरवरी को सुबह 10 बजे माधव चौक, शिवपुरी पर एकत्रित होकर आंदोलन को सफल बनाएं।

आयोजकों का कहना है कि यह बंद किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से शांतिपूर्ण ढंग से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जनहित के इस आंदोलन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान मांगों की ओर आकर्षित करना ही मुख्य उद्देश्य है, ताकि भविष्य की पीढ़ी के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.